पाकुड़ पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम, एसपी ने दिलाया अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प

Pakur: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

Pakur: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

SP ने किया पौधारोपण

इस अवसर पर एसपी के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया. साथ ही उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया.

छायादार और फलदार पौधों का रोपण

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया.

Also Read: 25 करोड़ की ग्रामीण जलापूर्ति योजना भी फेल, आखिर जिम्मेदार कौन?

पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया.

जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित एवं स्वच्छ वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देना था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *