Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरियाली महोत्सव-2026’ का आयोजन, विधायक प्रदीप प्रसाद ने 1 लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प

Hazaribagh: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक जनसेवा कार्यालय में एक पेड मां के नाम...

Hazaribagh: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक जनसेवा कार्यालय में एक पेड मां के नाम “हरियाली महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हजारीबाग के निर्माण के संकल्प के साथ व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई. इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने 1 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया. इसकी शुरूआत करते हुए उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुका है. वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि जल संरक्षण, स्वच्छ वायु और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलता है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: झामुमो का कांग्रेस पर एकतरफा प्यार का आरोप, शनिवार को भी खुलेगी विधानसभा

प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए देशभर में पहचान रखता है. इस पहचान को और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं. प्रदीप प्रसाद प्रतिवर्ष लाखों पौधों का रोपण कराते हैं और लोगों को भी हरित अभियान से जोड़ने का कार्य करते हैं. उनके नेतृत्व में हजारीबाग में लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज: अधीक्षक से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म, वेतन व सुरक्षा पर मिला आश्वासन

प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो पर्यावरण संबंधी अनेक चुनौतियों का समाधान संभव है. “हरियाली महोत्सव-2026” इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी पर्यावरण संरक्षण और हजारीबाग को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *