वरिष्ठ पत्रकार के बंद घर में चोरी, नकद और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित वरिष्ठ पत्रकार कृपा सिंधु बच्चन के आवास में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना...

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित वरिष्ठ पत्रकार कृपा सिंधु बच्चन के आवास में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर से चांदी के जेवरात, लगभग 30 से 40 हजार रुपये नकद तथा कपड़े लेकर फरार हो गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

बंद घरों को बना रहे निशाना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि घर बंद होने की जानकारी आखिर चोरों तक कैसे पहुंच रही है.

चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता

लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का मानना है कि चोरों का कोई सक्रिय नेटवर्क हो सकता है, जो बंद घरों की जानकारी जुटाकर वारदातों को अंजाम दे रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है.

ALSO READ : झारखंड में राज्यसभा चुनाव पर रार: जेएमएम की दो टूक, ‘कांग्रेस ने बिना पर्याप्त संख्याबल के उम्मीदवार घोषित करके गठबंधन धर्म को पहुंचाया ठेस’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *