Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरकच्चो प्रखंड के बभनडीह गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक राय, पिता विनोद राय के रूप में हुई है. मरकच्चो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह परसाबाद स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया. वहीं, नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है.

13 मई को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर पीड़िता की मां सुनीता देवी, पति ईश्वर ठाकुर द्वारा 13 मई 2026 को मरकच्चो थाना में कांड संख्या 30/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ALSO READ: SIR में कोई मतदाता छूटे नहीं, बूथ स्तर पर सक्रिय हों कार्यकर्ता: JMM
