अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Gumla: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. कसीरा अंबाटोली के समीप एक अज्ञात वाहन...

Gumla: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. कसीरा अंबाटोली के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 28 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है.

मेहमानी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान पालकोट के बघिमा पाहनटोली निवासी 28 वर्षीय तुरिया किंडो के रूप में हुई है. वहीं, इस दुर्घटना में घायल युवक उसका दोस्त विमल किंडो (28 वर्ष) है. घायल विमल ने बताया कि वे दोनों दोस्त अपनी बाइक संख्या जेएच 07 एम 8010 पर सवार होकर ढिरौली जाम टोली में एक मेहमानी से अपने गांव बघिमा पाहन टोली लौट रहे थे.

ALSO READ: रांची पुलिस की कार्रवाई, PLFI के लिए 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

इसी दौरान कसीरा अंबा टोली के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठे तुरिया किंडो को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में घायल विमल किंडो को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *