Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राजधानी रांची में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और पर्यावरण प्रेमियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और “कचरे से कलाकृति” जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सभी प्रतियोगिताएं पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे विषयों पर आधारित थीं. प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ते प्रदूषण और पेड़-पौधों के महत्व को दर्शाया. वहीं, “कचरे से कलाकृति” प्रतियोगिता में बेकार वस्तुओं से उपयोगी और सुंदर चीजें बनाकर पुनः उपयोग (रीसाइक्लिंग) का संदेश दिया गया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सवाल पूछे गए. छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी जानकारी और जागरूकता का परिचय दिया.
यह भी पढ़ें: रांची में नशे के बढ़ते खतरे से युवाओं को बचाने के लिए शुरू हुई मुहिम, नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं
जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के लिए बड़ी चुनौती
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है. इससे निपटने के लिए युवाओं को आगे आना होगा. उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, पेड़ लगाने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की अपील की.
यह भी पढ़ें: BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों का कोटा खत्म होने पर बवाल, भाजयुमो ने सरकार से मांगा जवाब


