Ranchi: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया है. इसको लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल के द्वारा शुक्रवार की रात आदेश जारी कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात उनके नाम की घोषणा की थी. प्रणव झा के उम्मीदवार बनाए जाने के साथ ही राज्यसभा की दो सीटों में से एक सीट पर महागठबंधन का प्रत्याशी तय हो गया है.

