palamu : पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद से तंग आकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान हरिहर भुइयां के पुत्र सुरेन्द्र भुइयां के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इससे आहत होकर सुरेन्द्र भुइयां ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए.

MMCH पहुंचते ही युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होते देख बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और परिजनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
Also Read : सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई, 36.995 किलो गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
