सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई, 36.995 किलो गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Simdega: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए...

Simdega: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 36.995 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से दो बाइक, तीन मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद भी जब्त किए है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली स्थित केलाघाघ डैम के पास कुछ लोग मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदित एडिसन मिंज (26), अमित केरकेट्टा (33) और रिहातुन रजा अंसारी उर्फ सोनू उर्फ बौना (31) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उनके पास से 10.245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही

पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने उदित एडिसन मिंज के घर पर छापेमारी की, जहां से 26.750 किलोग्राम अतिरिक्त गांजा बरामद हुआ. इस तरह कुल बरामदगी 36.995 किलोग्राम तक पहुंच गई. जांच के दौरान आरोपियों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के टांगरगांव निवासी दुलेश्वर आपट से गांजा खरीदने और बेचने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने दुलेश्वर आपट को भी इस मामले में आरोपी बनाया है.

पुलिस ने इस मामले में सिमडेगा थाना कांड संख्या 77/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(c), 22(c) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक संजीत कुमार, धनंजय कुमार, जितेंद्र वर्मा, अनुपम एक्का, अशोक झा, मानव मयंक, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रमोहन होरो समेत सशस्त्र बल और चौकीदार शामिल थे.

ALSO READ: झारखंड : राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में बढ़ी हलचल, कांग्रेस ने भेजे दो ऑब्जर्वर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *