झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM ने सभी विधायकों को रांची बुलाया, सियासी हलचल तेज

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई है. इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने सभी...

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई है. इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने सभी विधायकों के लिए अहम निर्देश जारी करते हुए उन्हें आज शाम तक रांची पहुंचने और 8 जून तक राजधानी में ही रहने को कहा है. पार्टी के इस निर्देश के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर मतभेद उभरकर सामने आए है. इसी संभावित राजनीतिक खींचतान और रणनीतिक तैयारी को देखते हुए JMM ने अपने विधायकों को एकजुट रखने का फैसला किया है.

दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में झामुमो

जानकारी के अनुसार, JMM ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का संकेत दिया है. पार्टी नेतृत्व की ओर से कहा गया है कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 8 जून तक कर दी जाएगी. इस फैसले ने गठबंधन की राजनीति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है.

कांग्रेस ने पहले ही घोषित कर दिया उम्मीदवार

दूसरी ओर, कांग्रेस ने राज्यसभा की एक सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. कांग्रेस शुरू से ही यह मांग करती रही है कि राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के तहत एक सीट JMM और एक सीट कांग्रेस के हिस्से में जाए. लेकिन JMM द्वारा दोनों सीटों पर दावा जताने की रणनीति से गठबंधन के भीतर असहज स्थिति बनती दिख रही है.

क्या गठबंधन में बढ़ रही है खींचतान

जेएमएम का अपने सभी विधायकों को रांची बुलाना सिर्फ सामान्य बैठक नहीं है, बल्कि इसके पीछे राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संख्या बल को लेकर गंभीर मंथन चल रहा है. यदि दोनों दल अपने-अपने दावे पर अड़े रहते हैं, तो आने वाले दिनों में गठबंधन के भीतर तनाव और बढ़ सकता है.

ALSO READ: JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *