Chaibasa: चक्रधरपुर रेल मंडल में कथित रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राउरकेला रेलवे सुरक्षा बल (RPF) थाना प्रभारी कमलेश समादार को हिरासत में लिया है. इस कार्रवाई से रेल मंडल और आरपीएफ महकमे में हड़कंप मच गया है.

12 हजार रुपये रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने थाना प्रभारी के कथित करीबी और बिचौलिए अजय मिश्रा को एक अवैध वेंडर से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि अवैध वेंडर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी.
शिकायत के बाद CBI ने बिछाया जाल
सीबीआई को शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की. इस दौरान अजय मिश्रा को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया गया. कार्रवाई के बाद मामले की जांच का दायरा बढ़ाया गया.
Also Read: झारखंड की चौखट पर आते ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा – यह मेरा दूसरा घर
थाना प्रभारी से पूछताछ जारी
मामले में आगे बढ़ते हुए सीबीआई ने राउरकेला आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित रिश्वतखोरी के इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
रिश्वतखोरी नेटवर्क की जांच
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई इस पूरे मामले में कथित रिश्वतखोरी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. कार्रवाई के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे प्रशासन में चर्चा का माहौल है.
जांच जारी
फिलहाल सीबीआई मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. जांच जारी है और एजेंसी पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
