पलामू में ट्रैफिक पुलिस और एनसीसी कैडेटों ने संभाला मोर्चा, पैदल मार्च निकाल कर लोगों को सिखाए यातायात के नियम

Palamu: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार...

Palamu: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में जिला स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर शहर में पैदल मार्च निकाला.

शहर के प्रमुख मार्गों से निकला जागरूकता मार्च

पैदल मार्च की शुरुआत जिला स्कूल परिसर से हुई. इसके बाद मार्च छह मुहान चौक, शदीक चौक, कचहरी चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा और पुनः जिला स्कूल पहुंचकर संपन्न हुआ. इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया.

ALSO READ : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की बिसातः सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंच रहे दिग्गज, सियासी पारा हाई

हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति किया जागरूक

मार्च के दौरान कैडेटों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग रहने की अपील की. लोगों को सुरक्षित यातायात के महत्व की जानकारी भी दी गई.

जन-जागरूकता से ही कम होंगी दुर्घटनाएं : सत्येंद्र दुबे

इस अवसर पर ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून लागू करने से सुनिश्चित नहीं हो सकती, बल्कि इसके लिए जन-जागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों की भागीदारी से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिल रही है.

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. अभियान में ट्रैफिक विभाग के जवान हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गोबिंद कुमार, राकेश सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी मौजूद रहे.

ALSO READ : जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण, DSO ने दिए पारदर्शी और समयबद्ध राशन वितरण के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *