Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में जिले के दूसरे आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने किया.

आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य
इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित आम की सीधी बिक्री शुरू की गई है, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिलने के साथ बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी. उद्घाटन के पहले ही दिन केंद्र में 64 किलोग्राम पका आम एवं 18 किलोग्राम कच्चा आम की बिक्री दर्ज की गई. कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने इसे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि भविष्य में ऐसे बिक्री केंद्रों का विस्तार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा.
Also Read : चाईबासा : कायदा जुगीडीह गांव में पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन
