Chaibasa : चक्रधरपुर प्रखंड के कायदा जुगीडीह गांव में पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयेाजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा रहे. कार्यक्रम में क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और लोक कला का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामलाल मुंडा ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्धि सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और पहचान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि लोक कला और संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है. ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहें और अपनी विरासत पर गर्व कर सकें.

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा, सोमवार सोय, नरेश गागराई, विजय हांसदा, विजय सिंह समाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, कला प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इस दौरान दोनों छऊ नृत्य मंडलियों ने पौराणिक कथाओं एवं रामायण पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों ने अपने आकर्षक नृत्य, भाव भंगिमाओं और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.
ALSO READ : झारखंड राज्यसभा चुनाव में ‘संख्या का खेल’ नहीं, विधायकों की वफादारी की होगी असली परीक्षा
