राजनीतिक दलों से मतदाताओं के मैपिंग में सहयोग करने हेतु की अपील

Lohardaga : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने आज ईवीएम-वेयरहाउस भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की....

Lohardaga : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने आज ईवीएम-वेयरहाउस भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की. बैठक में उन्होंने वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं के मैपिंग का कार्य में आवश्यक सहयोग करने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में 2003 में हुए SIR के आधार पर मतदाताओं के मैपिंग का कार्य चल रहा है. इसमें वर्तमान मतदाताओं का उनके माता-पिता/दादा-दादा या फिर नाना-नानी के वर्ष 2003 के मतदाता सूची में मौजूद नाम से मिलान करते हुए मैपिंग का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है. सभी राजनीतिक दल इस कार्य को सम्पन्न कराने में आवश्यक सहयोग दें ताकि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कोई त्रुटि ना रहे. बीएलओ द्वारा वैसे मतदाताओं की भी सूची तैयार की जा रही है जिनकी मैपिंग किन्ही कारणों से नही हो पा रही है. सभी राजनीतिक दल इसमें मतदाताओं को जागरूक करें ताकि सभी का सत्यापन हो जाय. कोई मतदाता ना छूटे.

बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध कराएं

उपायुक्त ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने-अपने सभी बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध कराएं क्योंकि SIR में इनका अहम कार्य है. किसी बूथ लेवल एजेंट का नाम ना छूटे. बूथ लेवल एजेंट का कार्य मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है.

विभिन्न तिथियों से कराया अवगत

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR के महत्वपूर्ण तिथियों से अवगत कराया. इसमें बताया गया कि 30 जून 2026 से बीएलओ घर-घर जाकर 29 जुलाई 2026 तक मैपिंग कार्य का सत्यापन, विभिन्न प्रपत्रों का वितरण/संग्रहण करेंगे. मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन का कार्य 29 जुलाई 2026 से किया जाएगा. प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया जाएगा. इससे संबंधित दावा आपत्ति 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक प्राप्त किया जाएगा. दावा और आपत्तियों की सूचना और निपटारा 05 अगस्त 2026 से 03 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा. मतदाता सूची का प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. आज की बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

Also Read : लोहरदगा : रास्ता नहीं होने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण पूर्ण करें : डीसी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *