लोहरदगा : रास्ता नहीं होने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण पूर्ण करें : डीसी

Lohardaga : डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक शनिवार को हुई. इस दौरान डीसी ने दो...

Lohardaga : डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक शनिवार को हुई. इस दौरान डीसी ने दो प्रमुख योजनाओं मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना और संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान डीसी ने कहा कि ऐसे टोले जहां विद्युतीकरण की योजना नहीं पहुंची है, वहां अगर रास्ता उपलब्ध है तो जुलाई माह तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराया जायें. जिन सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच पथ उपलब्ध नहीं है, वहां विशेष प्रकार के पोल एवं अन्य तकनीकी विकल्पों के माध्यम से विद्युतीकरण कार्य कराने के लिये विभागीय स्तर पर आवश्यक अनुमति प्राप्त कर कार्रवाई सुनिश्चित की जायें.

गांवों को चिन्हित कर करें विद्युतिकरण

डीसी ने निर्देश दिया कि नए चिन्हित गांवों और टोलों का भौतिक सत्यापन करते हुए वहां विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी परिवार बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए. इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता समन्वय स्थापित कर कार्य करें.

ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर करें जल्द कारवाई

बैठक में संशोधित वितरण क्षेत्र योजना ( आरडीएसएस ) के अंतर्गत स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन की प्रगति की भी समीक्षा की गई. डीसी ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित समाधान किया जायें. ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जायें. आमजनों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जायें.

प्रगति रिपोर्ट पेश की गयी

बैठक में विभागीय पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया. डीसी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए.
बैठक में विद्युत प्रमंडल लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद साबिर अंसारी , सहायक अभियंता जीशान अहमद, अजु कच्छप और नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

ALSO READ : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *