बीरेन्द्र प्रधान ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का किया स्वागत

Ranchi : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान और विधायक जनार्दन पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Ranchi : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान और विधायक जनार्दन पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर उनका स्वागत किया.
इस मौके पर बीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और अधिक मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर जनता के हित में काम कर रहे हैं और आगे भी मिलकर झारखंड के विकास के लिए कार्य करेंगे.
बीरेन्द्र प्रधान ने भरोसा जताया कि गठबंधन के सभी दल आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए राज्य में एनडीए को नई मजबूती देंगे. वहीं जनार्दन पासवान ने भी कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और विकास के मुद्दों पर सभी सहयोगी दल साथ मिलकर काम करेंगे.

 

ALSO READ : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *