Ranchi: झारखंड में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच NDA गठबंधन ने एकजुटता का संदेश दिया है. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे के दौरान NDA के विभिन्न सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उनका स्वागत-अभिनंदन किया.

सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल
मुलाकात के दौरान नेताओं ने झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों, गठबंधन की मजबूती और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की. इस अवसर पर NDA के सभी घटक दलों ने गठबंधन की एकता और समन्वय को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई. राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वालों में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जदयू विधायक सरयू राय, AJSU विधायक निर्मल महतो (तिवारी महतो), लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान तथा विधायक जनार्दन पासवान शामिल रहे.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुलाकात ने झारखंड में NDA की मजबूती और सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल का स्पष्ट संकेत दिया है. नेताओं ने BJP अध्यक्ष के झारखंड आगमन को संगठन और गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
ALSO READ: राजनीतिक दलों से मतदाताओं के मैपिंग में सहयोग करने हेतु की अपील
