Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: गुटखा विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

Palamu: जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाउवा के लंकासुर टोला में बीते 2 जून 2026 की रात करीब 9:00 बजे...

Palamu: जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाउवा के लंकासुर टोला में बीते 2 जून 2026 की रात करीब 9:00 बजे गुटखा खरीदने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली सा विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया.

घटना की शुरुआत उस समय हुई जब एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक, जिनमें अनिल प्रजापति, रफी आलम उर्फ गुड्डू उर्फ गोलू और एक अन्य शामिल थे, मोहल्ले में स्थित रमेश राम की गुमटी पर गुटखा खाने पहुंचे. दुकानदार से गुटखा खरीदने के दौरान जरदा की मात्रा कम-ज्यादा होने की बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी. इसी दौरान वहां मौजूद अशोक चौहान नामक युवक के साथ इन लड़कों की सामान्य नोकझोंक हुई, जिसने बाद में एक बेहद गंभीर रूप अख्तियार कर लिया.

गाली-गलौज के बाद बढ़ा तनाव

दुकान पर हुए इस विवाद के थोड़ी ही देर बाद मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक अशोक चौहान के घर के पास मुख्य सड़क पर पहुंच गए और वहां गाड़ी रोककर चौहान परिवार के लोगों को निशाना बनाते हुए अत्यंत अभद्र और गंदी-गंदी गालियां देने लगे.

गाली-गलौज का शोर सुनकर जब चौहान परिवार के सदस्य बाहर निकले, तो उन्होंने इस बात का कड़ा विरोध किया और उन युवकों को तुरंत वहां से चले जाने को कहा. इसी बीच विवाद को और बढ़ाते हुए रफी आलम उर्फ लड्डू खां ने अपने मोबाइल से फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया.

20 से 25 लोगों ने बोला हमला

कुछ ही मिनटों के भीतर लगभग 20 से 25 की संख्या में असामाजिक तत्व लाठी-डंडों से लैस होकर दल-बल के साथ मौके पर धमक पड़े और उन्होंने पूरे चौहान परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

आत्मरक्षा में दूसरे पक्ष ने भी किया पलटवार

इस अचानक हुए हमले के बाद चौहान परिवार ने भी अपने आत्मरक्षा और बचाव में दूसरे पक्ष पर पलटवार किया, जिसमें दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हो गए.

दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग घायल

इस हिंसक झड़प में दोनों ही पक्षों के तीन-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल डाल्टेनगंज में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है.

Also Read: झारखंड में NDA की एकजुटता का संदेश, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सहयोगी दलों के नेता

पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोहम्मदगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर ली है.

दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्तों, जिनमें गोराडीह ग्राम निवासी स्वर्गीय बाबर खान का पुत्र मकसूद खान और पंचम खान का पुत्र गोलू खान उर्फ राफीह आलम उर्फ लड्डू शामिल हैं, को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही है.

शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मोहम्मदगंज थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा है कि मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र हमेशा से अपनी शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण के लिए जाना जाता रहा है. आज तक इस थाना क्षेत्र में सभी वर्ग, धर्म और जाति के लोगों ने एक साथ मिलकर हर छोटे-बड़े पर्व-त्योहारों और सामाजिक कार्यक्रमों को बेहद शांतिपूर्वक संपन्न कराकर अपनी परिपक्वता का परिचय दिया है. लेकिन कुछ गिने-चुने असामाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्र की आबोहवा को बिगाड़ने और इस तरह के अपराध को अंजाम देने की कोशिश की गई है, जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विवाद को सांप्रदायिक रंग न देने की अपील

थाना प्रभारी ने आगे कहा कि ऐसे सभी उपद्रवी और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की खुफिया नजर है. इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों, प्रबुद्ध नागरिकों और सभी वर्गों के लोगों से यह भावुक व सख्त आग्रह किया है कि वे इस निजी व मामूली विवाद को किसी भी प्रकार का हिंदू-मुस्लिम या सांप्रदायिक रंग देकर तूल न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *