पलामू: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट, शराब भट्टी ध्वस्त

Palamu: पलामू जिले के मोहम्मदगंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नशाखोरी के कारण लगातार आपसी विवाद बढ़ रहे हैं. साथ ही घरेलू...

Palamu: पलामू जिले के मोहम्मदगंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नशाखोरी के कारण लगातार आपसी विवाद बढ़ रहे हैं. साथ ही घरेलू कलह की समस्या भी देखने को मिल रही है. पुलिस ने इसे बेहद संजीदगी से लिया है. नशे की लत के चलते उजड़ते परिवारों और भंग हो रही सामाजिक शांति के मद्देनजर मोहम्मदगंज थाना पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है. पुलिस ने बटवा के आजाद नगर टोला में औचक छापेमारी की, जहां बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाने का काम चल रहा था. मौके से करीब 10 किलोग्राम जावा महुआ और लगभग 20 लीटर तैयार महुआ शराब को बरामद किया गया. पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया. साथ ही शराब भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: दिग्गजों ने खरीदे पर्चे, झारखंड से तेलंगाना तक सियासी हलचल तेज, परिमल नाथवाणी और वी. विजया साईं रेड्डी ने भी खरीदा नामांकन पत्र

पुलिस ने कहा- अवैध शराब कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई

छापेमारी के संबंध में थाना प्रभारी नारायण चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के कुछ इलाकों में शराब और नशाखोरी की वजह से आए दिन घरेलू हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे न सिर्फ महिलाओं और बच्चों का जीवन नरक बन रहा है बल्कि गांवों का आपसी भाईचारा भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस का अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड में NDA की एकजुटता का संदेश, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सहयोगी दलों के नेता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *