झारखंड पुलिस के जवान ने जीता स्वर्ण पदक, देश और राज्य का नाम किया रोशन

Ranchi: झारखंड के सुरक्षा बलों के जवानों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है. विश्व योगासन खेल...

Ranchi: झारखंड के सुरक्षा बलों के जवानों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है. विश्व योगासन खेल प्रतियोगिता-2026 में आईआरबी-04 लातेहार के होनहार हवलदार रोशन थापा ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा और योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही रोशन थापा ने न केवल झारखंड पुलिस बल्कि पूरे भारत का परचम विश्व पटल पर फहरा दिया हैप्रतियोगिता में दुनिया भर के शीर्ष योगासन एथलीटों ने हिस्सा लिया था. कड़े मुकाबले और कड़े मानदंडों के बीच, रोशन थापा के सटीक आसनों, संतुलन और एकाग्रता ने निर्णायकों को बेहद प्रभावित किया। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि खाकी वर्दी पहनने वाले जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ खेल और योग के क्षेत्र में भी सर्वश्रेष्ठ बनने का माद्दा रखते हैं. हवलदार रोशन थापा की इस स्वर्णिम सफलता पर झारखंड पुलिस महकमे में जश्न का माहौल है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने रोशन थापा को उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *