Chatra: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती महंगाई का असर अब चतरा में भी देखने को मिलेगा. इसी बढ़ती महंगाई को देखते हुए चतरा बस ऑनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के विभिन्न रूटों में संचालित बसों के संचालक शामिल हुए.

बैठक में हुई चर्चा
बैठक में बस परिचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके बाद बस एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद बेलाल ने बताया कि झारखंड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन, रांची के अध्यक्ष के निर्देशन में 6 जून 2026, शनिवार को चतरा में यह बैठक आयोजित की गई.
किराया बढ़ाने का प्रस्ताव
बैठक में डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि, बसों के रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, बीमा, टोल टैक्स, मोबिल, टायर, यूरिया तथा अन्य खर्चों में बढ़ोतरी को देखते हुए झारखंड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन, रांची के निर्देशन में चतरा जिले के सभी रूटों पर बस भाड़े में 15 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक वृद्धि करने का प्रस्ताव लिया. बैठक का संचालन चतरा बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद बेलाल और महासचिव प्रवीण सत्यार्थी ने किया.
