कोडरमा विधायक के चालक स्व. राजकुमार यादव के परिजनों से मिले राजद नेता, दी आर्थिक सहायता

Koderma: कोडरमा सदर प्रखंड के चितरपुर निवासी एवं कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के सहायक सह चालक स्व. राजकुमार यादव के असामयिक...

Koderma: कोडरमा सदर प्रखंड के चितरपुर निवासी एवं कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के सहायक सह चालक स्व. राजकुमार यादव के असामयिक निधन पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव उनके आवास पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने घटना में घायल स्व. राजकुमार यादव के पिता की इलाज संबंधी जानकारी ली. वहीं, घटना में घायल अन्य लोगों का भी हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीन के मामलों में सामाजिक ताना-बाना लगातार प्रभावित हो रहा है. जमीन के छोटे-छोटे विवादों में हिंसा बढ़ रही है और लोगों की जान जा रही है, जबकि किसी भी जमीन की कीमत इंसान की जान से अधिक नहीं हो सकती.

सर्वधर्म-सर्वसमाज को आगे आने की जरूरत: सुभाष प्रसाद यादव

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सर्वधर्म-सर्वसमाज को आगे आने की आवश्यकता है. जमीन विवाद में हत्या जैसी घटनाएं बेहद दुखदायी और पीड़ादायक हैं. उन्होंने चितरपुर के ग्रामीणों से घटना के बाद विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति कायम रखने की अपील की.

ALSO READ: लोहरदगा: छेदू उरांव का निधन, जिला प्रशासन और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई आर्थिक और खाद्यान्न सहायता

इस दौरान उन्होंने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पीड़ित परिवार को तात्कालिक रूप से खाद्यान्न, परिधान और आर्थिक सहायता भी प्रदान की. उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी. साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *