कल से खुलेगा झारखंड हाईकोर्ट

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में लगभग तीन सप्ताह से चल रहा ग्रीष्मकालीन अवकाश सोमवार को खत्म हो जाएगा. जिसके बाद अब 8...

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में लगभग तीन सप्ताह से चल रहा ग्रीष्मकालीन अवकाश सोमवार को खत्म हो जाएगा. जिसके बाद अब 8 जून 2026 से अदालत के दरवाजे दोबारा नियमित रूप से खुलेंगे और सभी पीठ में सामान्य न्यायिक कामकाज पूरी तरह से बहाल हो जाएगा. कोर्ट खुलने के साथ ही लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है. हाईकोर्ट में 18 मई से वार्षिक ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हुआ था. जो रविवार तक चला. इस लंबी छुट्टी के दौरान भी आम जनता और वादियों की सहूलियत के लिए वेकेशन बेंच कार्यरत थी.

वेकेशन बेंच ने 850 से ज्यादा मामले निपटायें

हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रोंगोन मुखोपध्याय की अगुवाई वाली वेकेशन बेंच ने इस बार छुट्टियों के दौरान कुल 850 से ज्यादा मामलों का निपटारा किया. लंबित मामलों की सुनवाई के जारी होने वाली काउज लिस्ट के मुताबिक सोमवार से मुख्य न्यायाधीश समेत और अन्य सभी न्यायाधीशों की अदालतें अपने निर्धारित समय पर बैठेंगी और सोमवार की सुबह से हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं, मुवक्किलों और अदालती स्टाफ की चहल पहल सामान्य रूप से दिखेगी.

 

ALSO READझारखंड राज्यसभा का महादंगल, प्रस्तावक गुमनाम, समर्थक बेनाम, क्या बिकने को तैयार है ईमान..

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *