Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा : विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी गयी कानून की जानकारी

Jamtara : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के सचिव के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन नारायणपुर प्रखंड...

Jamtara : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के सचिव के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन नारायणपुर प्रखंड की मंझलाडीह पंचायत अंतर्गत बास्कीडीह गांव में किया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है.
शिविर में उपस्थित विधिक स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य, बाल विवाह रोकथाम और महिला संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. साथ ही सड़क दुर्घटना के मामलों में दावा वाद की प्रक्रिया और हिट एंड रन दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मिलने वाली कानूनी एवं आर्थिक सहायता के बारे में भी जागरूक किया गया. ग्रामीणों को बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी लाभ

कार्यक्रम के दौरान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई. शिविर में दिव्यांग पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, अनाथ बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना और छात्राओं के लिए संचालित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी गई. उपस्थित वक्ताओं ने ग्रामीणों से योजनाओं की पात्रता समझकर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की.

ये रहें मौजूद

कार्यक्रम में अधिकार मित्र संजय सेन, कार्तिक दत्ता, विजय कुमार मंडल एवं प्रदीप कुमार रजक मुख्य रूप से उपस्थित रहे. वहीं स्थानीय ग्रामीण पहलू मंडल, कोकिल दत्ता, रॉबिन दास, स्वपन दत्त, काजल दत्त, जुंगीलाल दे सहित कई ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस : अगले दो साल में रिटायर हो जाएंगे डीजी से लेकर एसपी रैंक के 8 IPS अधिकारी, कमान संभालने आ रहे 6 नए चेहरे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *