हजारीबाग: बरही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Hazaribagh: बरही अनुमंडलीय अस्पताल के सामने स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

Hazaribagh: बरही अनुमंडलीय अस्पताल के सामने स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने केंद्र प्रबंधन पर हत्या की आशंका जताते हुए बरही थाना में आवेदन दिया है. वहीं केंद्र प्रबंधन ने आरोप को निराधार बताया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बरही थाना क्षेत्र के बरसोत श्रीनगर निवासी राजेश कुमार यादव ने आवेदन में बताया कि उनके छोटे भाई सुरेश कुमार यादव (23) को 5 जून को धनबाद रोड स्थित जीवन रिहैब फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि 6 जून की रात करीब 11:15 बजे केंद्र की ओर से उनके पिता शिव सहाय यादव को फोन कर सुरेश की तबीयत गंभीर होने की सूचना दी गई तथा उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने की बात कही गई. परिजनों के अनुसार जब वे रविवार सुबह अस्पताल पहुंचे तो सुरेश को मृत अवस्था में पाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे तथा अस्पताल में उस समय नशा मुक्ति केंद्र का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग: पलामू वॉरियर्स बनी चैंपियन, कोल्हान डायनामोज को 43 रन से हराया

उसकी स्थिति पहले से ही गंभीर थी: वॉलेंटियर

इधर, नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत वॉलेंटियर वैभव सिंह ने बताया कि युवक को उसके परिजन शुक्रवार रात केंद्र लेकर आए थे और उसकी स्थिति पहले से ही गंभीर थी. उन्होंने कहा कि शनिवार शाम उसे नाश्ता दिया गया था. रात करीब नौ बजे भोजन के लिए उठाने पर वह उठा, लेकिन कुछ देर बाद अचेत हो गया. इसके बाद उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: बेरमो SDPO ने किया बोकारो थर्मल थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *