Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की खाली सीटों पर सियासी रस्साकशी तेज हो गई है. दलीय एकजुटता और रणनीतिक घेराबंदी के बीच सत्ताधारी गठबंधन के दिग्गजों ने अपने पर्चे दाखिल कर दिए हैं. इस हाई प्रोफाइल मुकाबले ने अब पूरी तरह से संख्या बल के खेल का रूप ले लिया है. कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने एक सेट में नामांकन कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की. प्रणव झा के प्रस्तावकों में प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, नमन विक्सल कोनगाड़ी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा और कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के नाम शामिल हैं.
बैजनाथ राम के नामाकंन पर 10 विधायकों ने किया हस्ताक्षर
झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम ने पूरी ताकत झोंकते हुए दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जिसमें प्रस्तावक के रूप में 10-10 विधायकों के हस्ताक्षर हैं. जोड़-तोड़ और क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं के बीच, अब सबकी नजरें 18 जून को होने वाले मतदान पर टिक गई हैं.
ALSO READ : HC ने सरकार से पूछा, बताएं कब तक पूरा होगा लैंड सर्वे?


