Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING : राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच CM हेमंत सोरेन जायेंगे दिल्ली, PM के साथ बैठक में होंगे शामिल

Ranchi : केंद्र सरकार की नीति निर्धारण संस्था नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) की बैठक 11 जून को दिल्ली...

Ranchi : केंद्र सरकार की नीति निर्धारण संस्था नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) की बैठक 11 जून को दिल्ली में आयोजित होने जा रही है. इस हाई-प्रोफाइल बैठक की अध्यक्षता देश के प्रधानमंत्री करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड राज्य की भागीदारी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. जिसके तहत राज्य के मुख्यमंत्री और शीर्ष अधिकारियों की सूची को अंतिम रूप देकर नीति आयोग को भेज दिया गया है. नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि छिब्बर ने इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र भेजा है. जिसमे कहा गया है कि इस बार की बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत के लिए मानव पूंजी रखा गया है. इसके साथ ही इस बैठक के एजेंडे में दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में तय की गई प्राथमिकताओं और सिफारिशों को शामिल किया गया है.

सीएम के साथ अधिकारी होंगे बैठक में शामिल

नीति आयोग की ओर से झारखंड के मुख्यमंत्री को बैठक में शामिल होने के लिए जल्द ही उपाध्यक्ष की ओर से एक अलग से आमंत्रण पत्र भी भेजा जा रहा है. 11 जून को होने वाली इस बैठक में मुख्यंत्री हेमंत सोरेन के अलावा झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट सचिव मुकेश कुमार, दिल्ली के रेसिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और प्लानिंग एंड डेवलपमेंट की अपर सचिव विजया जाधव शामिल होंगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ : हजारीबाग: चन्द्रगुप्त कोल परियोजना में अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मियों में दहशत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *