हजारीबाग : बड़कागांव में सुश्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- सिस्टम में आओ

Hazaribagh : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कार्य कर रही सुश्री इंफ्रास्ट्रक्चर के वाहनों पर फायरिंग हुई....

Hazaribagh : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कार्य कर रही सुश्री इंफ्रास्ट्रक्चर के वाहनों पर फायरिंग हुई. घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है. गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए कंपनी प्रबंधन को सीधे शब्दों में अंजाम भुगतने की खुली चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर जारी प्रेस बयान में कहा गया हैं कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे हज़ारीबाग के बड़कगांव में चंद्रगुप्त कंपनी में काम कर रहे सुश्री इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में जो गोलीबारी की घटना हुई है, इसकी ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं. आरएस यादव, ये घटना सिर्फ तुम्हारे कान के पर्दे खोलने के किया गया.

अगली बार कर्मचारियों पर होगी गोलीबारी

जारी किए गए प्रेस बयान में कहा गया है कि अगली बार निशाना गाड़ियां नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारी होंगे. धमकी में लिखा है, अगली बार सीधा वार इसके बाद भी तुम सिस्टम में नहीं आये तो अगली बार हाईवा गाड़ी में नहीं, बल्कि उसमें मौजूद ड्राइवर और साइड में तैनात तुम्हारे स्टाफ की खोपड़ी खोल देंगे. हम नहीं चाहते हैं कि मेरी गोली से कोई गरीब ड्राइवर या तुम्हारा स्टाफ, मुंशी अपनी जान गंवाए. लेकिन इसके बाद भी तुम सिस्टम में नहीं आए तो अगली बार ड्राइवर हो या मुंशी, हमको जो भी साइड में दिखेगा, उसकी खोपड़ी खोल दी जायेगी.

 

ALSO READ : BREAKING : राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच CM हेमंत सोरेन जायेंगे दिल्ली, PM के साथ बैठक में होंगे शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *