हजारीबाग में साधु के भेष में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: शहर के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए साधु के भेष में घूमकर...

Hazaribagh: शहर के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए साधु के भेष में घूमकर भोली-भाली महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जो साधु का रूप धारण कर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए कीमती आभूषणों की ठगी करते थे. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग के हुरहुरू निवासी गुड़िया देवी के पति द्वारा सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी. सूचना में बताया गया था कि तीन अज्ञात लोग साधु के भेष में उनके घर आए और उनकी पत्नी को अपने झांसे में लेकर, बहला-फुसलाकर सोने के कीमती जेवर ठग कर बेहद तेजी से फरार हो गए.

क्षितिज अस्पताल के समीप टोटो से पकड़े गए संदिग्ध

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बड़ाबाजार थाना पुलिस ने अविलंब इस सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया. आदेशानुसार, उक्त स्थान पर सूचना के तत्काल सत्यापन और आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाने में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के जवानों के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हुए. मौके पर पहुंचने के बाद भुक्तभोगी परिवार द्वारा बताए गए हुलिए और भागने की दिशा की ओर पुलिस टीम ने त्वरित गति से क्षेत्र में सघन खोजबीन अभियान शुरू किया. इसी खोजबीन के क्रम में पुलिस टीम को क्षितिज अस्पताल के पास एक टोटो में सवार तीन संदिग्ध साधु दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की, तो उनकी गतिविधियां और जवाब बेहद संदिग्ध प्रतीत हुए. इसके बाद जब पुलिस बल द्वारा तीनों साधुओं की विधिवत तलाशी ली गई, तो गुड़िया देवी से ठगा गया सोने का मूल जेवर और अन्य कई प्रकार के लॉकेट उन तीनों के पास से बरामद किए गए.

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों की पहचान बिहार राज्य के रोहतास जिले के अमछार थाना क्षेत्र के रूप में की गई है. पकड़े गए आरोपियों में पहला मलेट्री लाठौर है, जिसके पिता का नाम दर्शन लाठौर है और वह ग्राम सैरया, थाना अमछार, जिला रोहतास का निवासी है. दूसरा आरोपी अखिलेश लाठौर है, जिसके पिता का नाम नन्दू लाठौर है और वह ग्राम बिगेरा, थाना अमछार, जिला रोहतास का रहने वाला है. वहीं तीसरा आरोपी तितई लाठौर है, जिसके पिता का नाम गुलछेतर लाठौर है और वह भी ग्राम बिगेरा, थाना अमछार, जिला रोहतास का ही निवासी है. पुलिस ने इन तीनों के पास से ठगी का सामान विधिवत जब्ती सूची तैयार कर बरामद किया है, जिसमें मोती लगा हुआ सोने का 01 पीस जीतिया माला और सोने जैसा दिखने वाला छोटा-छोटा 07 पीस लॉकेट शामिल है.

AlsoRead:CNT उल्लंघन कर जमीन खरीद-फरोख्त मामला: सजायाफ्ता ब्रजेश महतो को HC से जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *