जमीन विवाद में खूनी संघर्ष गांव में तनाव का माहौल, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर लाठी-डंडों और पत्थरों से हुआ हमला

Giridih: देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह चकमंजो गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आठ...

Giridih: देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह चकमंजो गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए. घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बुधवार को विवादित जमीन पर कब्जे और स्वामित्व को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों तथा पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. संघर्ष के दौरान कई लोगों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

ALSO RAED : हजारीबाग: ऑन ड्यूटी ब्रेन हेमरेज का शिकार वार्ड जमादार, इलाज के लिए सूदखोरों से कर्ज लेने को मजबूर परिवार

चार गंभीर घायल गिरिडीह रेफर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार जारी है.

पुलिस जांच में जुटी, बढ़ाई गई निगरानी

घटना की सूचना मिलने पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है तथा विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है. स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है.

ALSO RAED : हजारीबाग: ऑन ड्यूटी ब्रेन हेमरेज का शिकार वार्ड जमादार, इलाज के लिए सूदखोरों से कर्ज लेने को मजबूर परिवार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *