Click Here
Click Here
Click Here

वासेपुर में गैंगवार की आहट: प्रिंस खान और फहीम खान परिवार के बीच छिड़ा वीडियो वॉर

धनबाद: कोयलांचल के वासेपुर में वर्चस्व की जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. कुख्यात प्रिंस खान और फहीम खान...

prince khaan
prince khaan

धनबाद: कोयलांचल के वासेपुर में वर्चस्व की जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. कुख्यात प्रिंस खान और फहीम खान के परिवार के बीच बढ़ती अदावत ने अब वीडियो वॉर का रूप ले लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धमकी भरे वीडियो और उसके जवाब में दी जा रही चुनौतियों ने गैंगवॉर की आहट को बढ़ा दी है. एक तरफ जहां अपराधी प्रिंस खान फहीम खान के परिवार को धमकी दे रहा, तो वहीं दूसरी तरफ फहीम खान का बेटा इकबाल खान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रिंस खान को चुनौती दे रहा है.

प्रिंस खान का नया वीडियो: हथियारों की नुमाइश और खुली धमकी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है (जिसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है), जिसमें प्रिंस खान बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आ रहा है. इस वीडियो में प्रिंस खान ने फहीम खान के पूरे कुनबे को खत्म करने की बात दोहराई है. वीडियो में अत्याधुनिक हथियारों की नुमाइश कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है. प्रिंस ने धनबाद एसपी से अपील करते हुए ‘शहजादा’ नामक व्यक्ति की हत्या का जिक्र किया है. उसका दावा है कि यदि अनवर नामक व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ की जाए, तो हत्या का राज खुल सकता है. वीडियो में कहा गया है कि एक खटाल में काम करने वाले व्यक्ति ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: रांची: एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित होटल टीटॉस में फायरिंग, वेटर को लगी गोली, अपराधी की हुई पहचान

फहीम खान का बेटा इकबाल खान की चुनौती: छुपकर वार करना कायरता

प्रिंस खान की धमकियों के बाद फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने भी चुप्पी तोड़ी है. मीडिया से मुखातिब होते हुए इकबाल ने प्रिंस खान की मर्दानगी पर सवाल उठाए. इकबाल ने कहा कि प्रिंस खान देश से बाहर किसी दुश्मन देश में बैठकर गीदड़ भभकी दे रहा है. इकबाल ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो प्रिंस भारत के किसी भी राज्य में आकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे, फिर उसे कानून और अंजाम दोनों का पता चल जाएगा.

Read Also: BREAKING-रांची पासपोर्ट ऑफिस को दहलाने की धमकी: बस्तर विंग के माओवादी के नाम से आया ई-मेल, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

ड्राइवर पर हुई गोलीबारी से बढ़ा तनाव

पिछले दिनों इकबाल खान के ड्राइवर पर हुई गोलीबारी ने आग में घी डालने का काम किया है. इस घटना के बाद से ही दोनों गुटों के बीच तलवारें खिंची हुई हैं. इलाके के लोग डरे हुए हैं कि कब, कहां और किस पर गोलियां चल जाएं, इसका कोई ठिकाना नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *