Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय के प्रशिक्षण निदेशालय ने पीटीसी मुख्य परीक्षा के स्क्रूटनी का आधिकारिक परिणाम जारी कर दिया है. गौरतलब है कि इससे पहले जारी परीक्षा परिणाम में विफल ( फेल ) रहे पुलिसकर्मियों ने अपने उत्तर पुस्तिकाओं और अंकपत्रों की जांच के लिए पुनर्मूल्यांकन का आवेदन दिया था. नियमानुसार स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निदेशालय ने संशोधित परीक्षाफल सह अंक विवरणी को मंजूरी देते हुए इसे जारी किया है.
पुनर्मूल्यांकन में केवल तीन पुलिसकर्मी हुए पास
जारी की गई 10 पुलिसकर्मियों की इस सूची में से केवल तीन अभ्यर्थियों को ही पुनर्मूल्यांकन के बाद पास घोषित किया गया है. जबकि बाकी सात पुलिसकर्मी अब भी फेल श्रेणी में ही हैं.

सफल होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम
- राजदेव करमाली (चेस्ट नं. A-35, जिला : सिमडेगा) – कुल अंक : 738.5
- रमेश कुमार यादव (चेस्ट नं. A-53, जिला : लातेहार) – कुल अंक : 677
- सनोज कुमार (चेस्ट नं. B-76, जिला : लोहरदगा) – कुल अंक : 654
फेल होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम
- ललन पासवान
- सोनू कुमार
- श्यामपद बेरा
- हरेन्द्र पासवान
- सेवंती देवी
- सुधीर कुमार
- प्रशांत बल्लव
ALSO READ : राज्य में हैं तीन एटीएस थाना, आम आदमी भी कर सकते हैं संगठित अपराध की प्राथमिकी
