Chaibasa : जिला के वार्ड संख्या 21 स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में विशेष राजस्व शिविर का समापन गुरूवार को हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार और परिवहन विभाग के माननीय मंत्री दीपक बिरुआ मौजूद रहे. वहीं डीसी मनीष कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. इस दौरान दीपक बिरुआ ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उनके घर के निकट उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. राजस्व शिविरों के माध्यम से प्रमाण पत्र निर्गत करने, पेंशन स्वीकृति और अन्य जनसेवाओं का लाभ लोगों तक सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे.
सरकारी कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े लोगों को
मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सहज एवं सुलभ बनाने का निरंतर प्रयास जारी है. इन शिविरों के माध्यम से प्रमाण पत्र निर्गत करने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को आवश्यक सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें समयबद्ध तरीके से सभी सुविधाएं उपलब्ध हों.

प्रमाण पत्र जारी किया गया
इस दौरान कुल 242 जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र और 205 पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, सदर अंचलाधिकारीउपेंद्र कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे.
ALSO READ : झारखंड पुलिस : PTC मुख्य परीक्षा में सिर्फ तीन पुलिसकर्मी हुए पास, बाकी सभी हुए फेल
