Ranchi : राजधानी में बीती रात आंध्र प्रदेश की पुलिस मांडर ने इलाके में छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान आंध्र प्रदेश की पुलिस ने कई डॉक्युमेंट्स बरामद किये. पुलिस इन डॉक्युमेंट्स की जांच के लिए अपने साथ ले गयी. बताया जाता है कि मांडर इलाके के रहने वाले कुछ लोग आंध्र प्रदेश के होटल में ठहरे थे. होटल में ठहरने के लिए अपना पहचान पत्र जमा किए थे. इसके बाद उस पहचान पत्र के सहारे आपराधिक गतिविधि को अंजाम दिया गया है. इस अपराधिक गतिविधि की जांच करने के लिए आंध्र प्रदेश की पुलिस रांची के मांडर पहुंची. और पूरे मामले की जांच की. इस दौरान कुछ लोगों से पूछताछ की गई है. पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि हम लोग सिर्फ इलाज के लिए आंध्र प्रदेश गए थे और होटल में ठहरने के लिए पहचान पत्र जमा किए थे. हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
आगे की कारवाई की जा रही
इस मामले को लेकर मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली ने बताया कि आंध्र प्रदेश की पुलिस आई थी और किसी मामले की जांच की है. फिलहाल आंध्र प्रदेश की पुलिस डॉक्यूमेंट अपने साथ ले गई है. जांच करने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी.

ALSO READ : झारखंड पुलिस : PTC मुख्य परीक्षा में सिर्फ तीन पुलिसकर्मी हुए पास, बाकी सभी हुए फेल
