Hazaribagh : शहर के नेक्सा शोरूम के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार एक अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
मृतक की पहचान अब तक नहीं
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. वहीं दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक और स्कूटी के बीच हुई सीधी टक्कर हादसे की वजह बनी. हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहनों का आवागमन सामान्य कराया.

ALSO READ : झारखंड पुलिस : PTC मुख्य परीक्षा में सिर्फ तीन पुलिसकर्मी हुए पास, बाकी सभी हुए फेल
