Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

उत्पाद निरीक्षक ने शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण, MRP पर बिक्री के दिए निर्देश

Chaibasa: DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने जिले की शराब दुकानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान उत्पाद निरीक्षक निर्भय...

Chaibasa: DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने जिले की शराब दुकानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने चाईबासा पोस्ट ऑफिस चौक और टुंगरी स्थित कंपोजिट शराब दुकानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध शराब के स्टॉक, बिक्री व्यवस्था, मूल्य सूची, स्वच्छता और आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई. उत्पाद निरीक्षक ने दुकान संचालकों और विक्रेताओं को सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार ही दुकान संचालन करने का निर्देश दिया.

उत्पाद निरीक्षक ने दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की मदिरा की बिक्री निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ही की जाए और ग्राहकों से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि न ली जाए. उत्पाद निरीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने या नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलती है तो संबंधित अनुज्ञप्तिधारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी जिले में नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा.

ALSO READ: NGT की रोक बेअसर: दामोदर-कोनार नदी से धड़ल्ले से हो रहा बालू उठाव, दो ट्रैक्टर छोड़ने पर उठे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *