एक सप्ताह से रजिस्ट्री ऑफिस में ठप है जमीन खरीद-बिक्री का काम

Pakur: जिले में बीते एक सप्ताह से रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन की खरीद-बिक्री का काम नहीं हो पा रहा है. रजिस्ट्रार की...

Pakur: जिले में बीते एक सप्ताह से रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन की खरीद-बिक्री का काम नहीं हो पा रहा है. रजिस्ट्रार की प्रतिनियुक्ति नहीं किए जाने की वजह से प्रतिदिन दर्जनों जमीन की खरीद और बिक्री करने के लिए आने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है.

सरकार को हो रहा नुकसान

रजिस्ट्रार की गैरमौजूदगी की वजह से जमीन का रजिस्ट्रेशन ठप रहने के कारण सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. रजिस्ट्री ऑफिस में कामकाज ठप रहने से जमीन के खरीदारों और विक्रेताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानांतरण के बाद पद खाली

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाइक को जिला प्रशासन द्वारा बतौर रजिस्ट्रार प्रतिनियुक्त किया गया था. इसी दौरान सरकार ने उन्हें प्रोन्नति देकर दूसरे जिले में पदस्थापित कर दिया.

Also Read:10 हजार से ज्यादा युवा बदल रहे समाज की तस्वीर, रांची विश्वविद्यालय का NSS बना सेवा का मंच

नहीं हुई नई प्रतिनियुक्ति

बड़ाइक के स्थानांतरण के बाद रजिस्ट्रार के पद पर जिला प्रशासन द्वारा किसी भी पदाधिकारी की न तो प्रतिनियुक्ति की गई है और न ही झारखंड सरकार द्वारा बतौर रजिस्ट्रार पाकुड़ जिले में किसी का पदस्थापन किया गया है.

एक सप्ताह से ठप रजिस्ट्री

यही वजह है कि जमीन की रजिस्ट्री बीते एक सप्ताह से नहीं हो पा रही है. इससे आम लोगों के साथ-साथ डीड राइटरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *