Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा: राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चीरी के निरीक्षण में शैक्षणिक सुधार का दिया गया निर्देश

Lohardaga:उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज कुडू प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चीरी का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं...

Lohardaga:उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज कुडू प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चीरी का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीटी लैब, शौचालय, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की.

अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया 

विद्यालय के परीक्षा परिणाम की समीक्षा के दौरान गणित एवं विज्ञान विषय में विद्यार्थियों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने संबंधित गणित शिक्षिका के कार्यों की समीक्षा की और निर्धारित समय के अंदर पाठ्यक्रम पूरा कराने तथा प्रत्येक माह आयोजित होने वाली परीक्षाओं में कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने को कहा.

शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए दिए गए निर्देश 

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सभी शिक्षक समन्वय के साथ कार्य करें और ऐसी व्यवस्था बनाएं कि भविष्य में कोई भी छात्र-छात्रा असफल न हो. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बैठकर गणित विषय के अध्यापन की प्रभावी योजना तैयार करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के सभी संसाधनों एवं परिसंपत्तियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार व अन्य उपस्थित थे.

AlsoRead:10 हजार से ज्यादा युवा बदल रहे समाज की तस्वीर, रांची विश्वविद्यालय का NSS बना सेवा का मंच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *