रांची: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक का कान दांत से काटकर किया अलग

Ranchi: राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने हिंसा का ऐसा रूप...

AI Image
एआई इमेज

Ranchi: राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने हिंसा का ऐसा रूप ले लिया.  इस विवाद में एक युवक के कान को दांत से काटकर अलग कर दिया गया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार, इस्लाम नगर निवासी 20 वर्षीय समीर अंसारी बाथरूम से निकलकर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर अचानक उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

आरोप है कि शाहरुख नामक युवक ने हमले के दौरान समीर के बाएं कान को दांत से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद काफी मात्रा में खून बहने लगा और आसपास अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित ने बताया कि मारपीट में शामिल अन्य लोगों में फारूख, एकराम उर्फ बिल्ला, अब्दुल हमीद और राजू (दामाद) भी शामिल थे, जो सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. घटना के बाद घायल समीर ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची अपडेट से पहले चुनावी सिस्टम में बड़ा खालीपन, झारखंड में AERO के 147 पद खाली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *