बेड़ो में वज्रपात और आंधी-तूफान का कहर, दो मवेशियों की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त

Bero: प्रखंड क्षेत्र में हुए तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया. तुतलो पंचायत के कोटपाली गांव...

Bedo

Bero: प्रखंड क्षेत्र में हुए तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया. तुतलो पंचायत के कोटपाली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो दुधारू गायों की मौत हो गई, जबकि दिघिया गांव में तेज आंधी-तूफान से कई घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं. इसी क्रम में एक व्यक्ति घायल भी हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

किसान परिवार पर गहराया आर्थिक संकट

जानकारी के अनुसार, कोटपाली गांव निवासी अलबिनुस लकड़ा और उनकी पत्नी परमिला लकड़ा की दो दुधारू गायों की मौत वज्रपात से हो गई. दोनों मवेशियों की कीमत करीब 65 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है. अचानक हुई इस घटना से किसान परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है. पशुधन की क्षति से परिवार की आजीविका पर भी असर पड़ने की आशंका है.

वहीं, दिघिया गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान कई घरों के एस्बेस्टस और छप्पर उड़ गए. रमेश खेस और पास्कल मिंज के घरों को विशेष रूप से नुकसान पहुंचा है. इस दौरान घर में मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग

घटना की सूचना मिलते ही बेड़ो उप प्रमुख मुदस्सिर हक ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने ग्रामीणों और किसानों को अंचल कार्यालय में आवश्यक आवेदन जमा करने की सलाह देते हुए कहा कि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बोकारो निवासी CRPF जवान सद्दाम हुसैन को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *