सिमडेगा: भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले विधायक भूषण बाड़ा

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा के समीप गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत...

Simdega
घटनास्थल पर मौजूद विधायक

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा के समीप गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा तथा जिला परिषद सदस्य सह महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. साथ ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. वहीं विधायक भूषण बाड़ा स्वयं घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल तक लेकर गए.

रिम्स रांची में चल रहा कई घायलों का इलाज

बता दें ‎इस हादसे में उमैर नवाज, कनीज फातिमा, अर्श, आयरा नाज, गुलाम मुस्तफा और उनकी पत्नी गुलशन आरा की मृत्यु हो चुकी है. ‎वहीं कई घायलों का इलाज रिम्स रांची और अन्य अस्पतालों में चल रहा है. जिला प्रशासन और सामाजिक संगठन पीड़ित परिवारों की मदद में लगे हुए हैं.

प्रभावित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश

विधायक भूषण बाड़ा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है. एक ही दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, जिनमें 3 मासूम बच्चे का भी शामिल होना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश देने की बात कही. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा और अन्य सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

विधायक ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर घटना में शामिल सभी लोगों के परिजनों को तत्काल राहत हेतु सहायता प्रदान करने एवं अन्य आवश्यक सहयता उपलब्ध कराने की मांग की है. वहीं जोसिमा खाखा ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: काला जादू के शक में महिला की हत्या का खुलासा, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *