Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पिस्का मोड़ की बैंक कॉलोनी में बड़ा हादसा, करंट लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत

Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक हादसा सामने आया है....

Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक हादसा सामने आया है. यहां करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय एक बच्चे (छोटू) की मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और स्थानीय इलाके में शोक की लहर है.

सुबह के वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे की है. 13 वर्षीय छोटू किसी तरह बिजली के खुले तार के संपर्क में आ गया. करंट का झटका इतना जोरदार था कि बच्चा वहीं अचेत होकर गिर पड़ा. हादसे के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई. आनन-फानन में अचेत बच्चे को इलाज के लिए सेवा सदन ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाने से पहले ही मासूम दम तोड़ चुका था.

ALSO READ: खेत की जुताई में मिला प्राचीन शिवलिंग, घोडसीमर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *