AJAY DAYAL
Ranchi: रांची पुलिस लोगों की सुरक्षा, दुर्घटनाओं को रोकने और जाम से छुटकारा के लिए हर समय तत्पर रहती है. इसके लिए पुलिस अपने स्तर से कई उम्दा कार्य करती है. ताकि लोगों को जाम व दुर्घटनाओं से छुटकारा मिल सके. रांची पुलिस प्रत्येक दिन अभियान चलाती है. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ड्रंक एंड ड्राइव भी चलाया जाता है. इसके लिए अलावा प्रत्येक दिन जगन्नाथपुर, डोरंडा, चुटिया, डेली मार्केट, लालपुर, पंडरा, खेलगांव व गोंदा आठों ट्रैफिक थाना प्रत्येक दिन चेकिंग अभियान चलाते हैं. ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चलाकों पर हर दिन जुर्माना किया जाता है, इसके तहत रांची ट्रैफिक पुलिस ने 160 दिनों में 31.72 लाख रुपये चालान काटा है. इससे राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई होगी.

विभिन्न ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने पर किया गया जुर्माना
बिना हेलमेट व रांग पार्किंग में सबसे अधिक काटा गया चालान
लोगों में सिविक सेंस नहीं होने के कारण लगता है जाम
बिना हेलमेट व नो पार्किंग करने वाले की संख्या सबसे अधिक
सबसे से अधिक बिना हेलमेट और नो पार्किंग में वाहन चालक पकड़े जाते हैं. इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि 10 दिनो नो पार्किंग में 12890 और बिना हेलमेट के 17896 ( जिसमें पिलियन राइडर भी शामिल) वाहन चालक पकड़े गये हैं.
तारीख बिना हेलमेट नो पार्किंग
02 जून 1804 1200
03 जून 1902 1381
04 जून 1963 1059
05 जून 1782 1286
06 जून 2082 1176
07 जून 1234 866
08 जून 1479 1818
09 जून 2014 1555
10 जून 1969 1232
11 जून 1668 1317
टोटल 17896 12890
लोगों में सिविक सेंस की कमी से लगता है जाम
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि रोड पर वाहनों का अधिक लोड होने के कारण तो जाम लगता ही है, लेकिन लोगों में सिविक सेंस की कमी के कारण भी जाम लगता है. जब जाम लगता है तो लोग जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन आड़ा-तिरछा लगा देते हैं, जिससे दूसरे तरफ से निकलने वाले वाहन एक जगह चोक हो जाते है और जाम बढ़ता जाता है.
160 दिनों में रांची पुलिस ने वसूला 31.72 करोड़ रुपये
रांची ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी से लेकर 10 जून तक 160 दिनों में 31.72 करोड़ रुपये की वसूली की है. नियम उल्लघंन करने वालों के विरूद्व कार्रवाई नीचे दिय गये आंकड़े से समझा जा सकता है.
महीना कुल चालान वसूली गयी राशि(रुपये में )
जनवरी 60034 5,63,74350
फरवरी 59744 5,44,31900
मार्च 73803 6,87,49950
अप्रैल 68036 6,40,15300
मई 50006 4,65,44350
जून(10 जून तक)34255 2,70,82650
नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई से दुर्घटनाओं में कमी आयी
रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह का कहना है कि लगातार नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई से दुर्घटनाओं में कमी आयी है. ट्रैफिक एसपी ने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव अभियान से लोगों को परेशानी तो होती है, लेकिन लोग सुरक्षित घर पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी के कारण सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों की जान-माल को खतरा बना रहता है. ऐसे में नियमों का पालन कराने के लिए कड़ा कदम उठाना जरुरी हो गया था, इसलिए प्रत्येक दिन चेकिंग अभियान चलाया जाता है.
ट्रैफिक नियमों का पालन करें
ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें. नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकती है, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल सकती है.
AlsoRead:BREAKING: नीट-यूजी री-एग्जाम: झारखंड सरकार अलर्ट, सभी जिलों के DC और SP के साथ होगी हाई- लेवल बैठक
