गिरिडीह: मधुबन डबल मर्डर का खुलासा, जमीन और जादू-टोना विवाद में दंपत्ति की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

SIT की बड़ी कार्रवाई, खून से सने कपड़े, तलवार और छूरी बरामद Giridih: मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचलकरी गांव में हुए सनसनीखेज...

  • SIT की बड़ी कार्रवाई, खून से सने कपड़े, तलवार और छूरी बरामद

Giridih: मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचलकरी गांव में हुए सनसनीखेज दंपत्ति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में रची गई इस खौफनाक साजिश में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए तलवार, छूरी और खून से सने कपड़े भी बरामद किया है. बता दें कि 2/3 जून 2026 की रात दलानचलकरी के तिरिलटॉड़ टोला में पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परनी देवी की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी. गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी की इलाज से पहले ही मौत हो गई. इस निर्मम वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

यह भी पढ़ें: मानसून को लेकर NHAI एक्शन में, राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्रेनेज सिस्टम की व्यापक सफाई शुरु

आरोपी निकले गोतिया

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ डुमरी मो. आबिद खान के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर की गई गहन जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या के पीछे कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि मृतक के ही गोतिया पक्ष के लोग शामिल थे. पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक भूमि विवाद और जादू-टोना को लेकर लंबे समय से चल रहे तनाव ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा और विजय हांसदा ने धारदार हथियारों से दंपत्ति पर हमला कर उनकी हत्या कर दी, जबकि दोधमा हांसदा, बबलू हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा ने पूरे अपराध में सहयोग किया. पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर सभी सात आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक लोहे की तलवार, दो लोहे की छूरी, एक गुलाबी रंग का सूती गमछा तथा खून के धब्बों वाले कपड़े बरामद किए गए हैं. बरामद हथियारों को हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा जिले के नाला में पीएम आवास योजना की 40 हजार राशि गलत खाते में ट्रांसफर, लगा रहे हैं कार्यालयों का चक्कर

एसआईटी की मेहनत लाई रंग

गिरफ्तार सभी आरोपी दलानचलकरी गांव के जाहेर टोला के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की आगे की जांच जारी है. हत्याकांड के खुलासे में एसडीपीओ डुमरी मो. आबिद खान, अंचल निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद महतो, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, पीरटांड़ थाना के जितेन्द्र सिंह विष्ट, मधुबन थाना के उमेश कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के आरक्षी विवेक कुमार सहित सशस्त्र बल और चौकीदारों की अहम भूमिका रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *