मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

Palamu: पलामू उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में विशेष...

Palamu: पलामू उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद और छत्तरपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, विभिन्न सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

मतदाता सूची की शुद्धता पर दिया जोर

बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया.

ALSO READ : भूमिहीन सफाईकर्मी परिवारों के पुनर्वास की मांग तेज,निगम सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए : सन्नी शुक्ला

जीरो एरर नीति के तहत होगा कार्य

उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी को जीरो एरर नीति के तहत काम करना है. यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो. समीक्षा के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ सुपरवाइजर के साथ पूर्व पुनरीक्षण कार्यों, मतदाताओं के मिलान, डाटा सत्यापन, नाम विलोपन, प्रपत्र संग्रहण एवं निष्पादन, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन तथा एएसडीडी सूची तैयार करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.

20 जून से शुरू होगा विशेष अभियान

बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गंभीरता और सतर्कता के साथ निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 जून 2026 से पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा.

ALSO READ : पलामू: एमएमसीएच के सफाई कर्मियों को 5 माह से नहीं मिला मानदेय, हड़ताल के बाद सिविल सर्जन के आश्वासन पर काम पर लौटे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *