चाईबासा: चक्रधरपुर के मध्य विद्यालय आसनतलिया में PTM का आयोजन, मौके पर SDO श्रुति राजलक्ष्मी रहीं मौजूद

Chaibasa: जिला प्रशासन के आदेश पर आज मध्य विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर में पहला शिक्षक-अभिभावक बैठक ( पीटीएम) का आयोजन किया गया. बैठक...

Chaibasa: जिला प्रशासन के आदेश पर आज मध्य विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर में पहला शिक्षक-अभिभावक बैठक ( पीटीएम) का आयोजन किया गया. बैठक में चक्रधरपुर पोड़ाहाट अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी चक्रधरपुर शालिनी डुंगडुंग और बीपीओ चक्रधरपुर पवन सिंह, सीआरपी उमवि इंदकाटा रवीन्द्र कुमार महतो मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता बीरसिंह बोदरा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बाल-सांसदों/विद्यार्थियों के द्वारा पहली कक्षा में प्रवेश लिए विद्यार्थियों, माता-पिता/ अभिभावकों एवं पदाधिकारियों को विद्यालय के मुख्य द्वार से स्वागत करते हुए सभाकक्ष में लाकर बैठाया गया. इसके बाद पदाधिकारियों को बच्चों के द्वारा तैयार किये गये फूलों का गुलदस्ता (बुके) भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया गया. उसके बाद सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से पीटीएम के मुख्य बिंदुओं/उद्देश्यों पर चर्चा की.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल DVC पावर प्लांट में ETP और PTP कंट्रोल बिल्डिंग का उद्घाटन, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र सम्मानित

मौके पर श्रुति राजलक्ष्मी ने पीटीएम के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने प्रोजेक्ट परख, तिथि भोजन, नशाखोरी, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, पल्स पोलियो, रक्तदान, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) आदि जैसे बातों को सामने रखा. वहीं क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा भी इन सब बिंदुओं के अलावा छात्र की उपस्थिति बढ़ाने, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाता खुलवाने आदि पर भी चर्चा की गई. इसके बाद नियमित रूप से 100% उपस्थित होने वाले बच्चों को और अच्छा परीक्षा परिणाम लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. अंत में सीआरपी रवीन्द्र महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में मुख्य रूप से एसएमसी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवलाल महतो के अलावे प्रदीप कुमार महतो, अनिमा हेम्ब्रम, संगीता कुमारी, मानसी आचार्या, बलदेव महतो आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: बिना लाइसेंस चल रहे मैरिज हॉलों पर नगर निगम का शिकंजा, बिना अनुज्ञप्ति वाले संस्थानों को दी गई चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *