नो हेलमेट, नो पेट्रोल: सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान

Chaibasa: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार,...

Chaibasa: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन ने जिले के दो पेट्रोल पंपों पर जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया.

जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में पाया गया है कि जिले में होने वाली अधिकांश दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहनों की भागीदारी सबसे अधिक है. ऐसे में सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट का उपयोग अनिवार्य है.

लोगों से जिला परिवहन पदाधिकारी की अपील 

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी है. केवल आईएसआई मार्क वाले प्रमाणित हेलमेट ही मान्य हैं. बिना लॉक या ढीला हेलमेट दुर्घटना के समय सिर से उतर सकता है, जिससे गंभीर चोट का खतरा बढ़ जाता है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है. घर से निकलते समय हेलमेट पहनने की आदत अपनाएं और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें. अभियान के दौरान सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पेट्रोल पंप के आसपास की सड़क की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से करने को भी कहा गया.

ALSO READ: गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई, तीन थाना प्रभारियों को SP ने किया शोकॉज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *