Click Here
Click Here
Click Here

बलबल गांव में पहली बार सरकारी योजनाओं की बढ़ी सक्रियता, ग्रामीणों में खुशी

Balumath : प्रखंड अंतर्गत पंचायत मुरपा के ग्राम बलबल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) Awas Plus Survey 2024 के सत्यापन हेतु ग्राम...

Balumath : प्रखंड अंतर्गत पंचायत मुरपा के ग्राम बलबल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) Awas Plus Survey 2024 के सत्यापन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि आज तक बलबल गांव में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की पहुंच बहुत सीमित रही थी, जिसके कारण गांव के लोगों को कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता था. ग्रामीणों के अनुसार, जब से मुरपा पंचायत के मुखिया अजय टाना भगत बने हैं, तब से बलबल गांव में विकास कार्यों की गति तेज हुई है. सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव तक पहुंच रही है तथा पात्र लाभुकों का सर्वेक्षण और सत्यापन कार्य भी नियमित रूप से कराया जा रहा है.

मुखिया अजय टाना भगत के नेतृत्व में विकास की राह पर बलबल गांव

ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे Awas Plus Survey 2024 के सत्यापन के लिए ग्राम सभा आयोजित होना गांव के लिए एक सकारात्मक पहल है. इससे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने में सहायता मिलेगी. ग्रामवासियों का कहना है कि पहले जहां सरकारी कार्यक्रम और अधिकारी गांव में कम ही पहुंचते थे, वहीं अब पंचायत स्तर पर विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार पहल की जा रही है. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में बलबल गांव को और अधिक विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा तथा गांव की आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा. ग्रामीणों का मानना है कि मुखिया अजय टाना भगत के नेतृत्व में बलबल गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और वर्षों से उपेक्षित इस गांव का भाग्य अब बदलता दिखाई दे रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : गिरिडीह पुलिस की नई पहल: गंभीर मामलों की जांच अब होगी तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *