Jamshedpur: आजसू पार्टी के युवा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. यह अधिवेशन 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के सभी जिलों से बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है.
शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ होगी शुरुआत
अधिवेशन के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और राष्ट्रगान के साथ होगी. इसके बाद झारखंड आंदोलन की विरासत, युवाओं की भूमिका, वर्तमान चुनौतियों और राज्य के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे.

दूसरे दिन अमर शहीद निर्मल महतो को दी जाएगी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दूसरे दिन अमर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. इसके बाद खुले सत्र का आयोजन होगा, जिसमें आजसू के केंद्रीय नेता, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और युवा प्रतिनिधि राज्य एवं देश से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे.

युवा संकल्प और प्रस्तावों के साथ होगा समापन
अधिवेशन के समापन अवसर पर युवा संकल्प लिया जाएगा. साथ ही राज्य और युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे. आजसू पार्टी ने दावा किया है कि यह अधिवेशन युवाओं को जोड़ने और झारखंड के भविष्य को लेकर नई दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा.
ALSO READ: कोडरमा: नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

